न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से ईथन बॉश बाहर, वियान मुल्डर को मिला मौका

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ईथन बॉश हैमस्ट्रिंग चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में वियान मुल्डर को शामिल किया गया है। यह श्रृंखला 15 मार्च से शुरू होगी।

 

ईथन बॉश ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए केवल एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है, जो एक साल पहले एकदिवसीय प्रारूप में था। वे इस दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने की उम्मीद में थे। वहीं वियान मुल्डर अब तक 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और उनका आखिरी मुकाबला सितंबर 2024 में आयरलैंड के खिलाफ था।

 

दक्षिण अफ्रीका की टीम दक्षिण अफ्रीका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि ईथन बॉश चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 श्रृंखला से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया गया है।

 

टीम प्रबंधन के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में मौजूद खिलाड़ी 8 मार्च को ओआर टोम्बो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। वहीं टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद फिलहाल कोलकाता में मौजूद टीम के अन्य खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी उसी दिन सीधे न्यूजीलैंड के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम फिलहाल कोलकाता में रुकी हुई है। टीम को 4 मार्च को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम:

 

केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, वियान मुल्डर, जेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी ज़ॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइजन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हर्मन, रूबिन हर्मन, जॉर्ज लिंडे, एनकोबानी मोकोएना, एंडिले सिमेलाने, लुथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायेन और जेसन स्मिथ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com