इंदौर में परिचालन अनुसंधान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 60 से अधिक शोध-पत्र और विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के इंदौर में शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय 6 से 8 मार्च तक वित्त, रक्षा और उद्योग में परिचालन अनुसंधान के अनुप्रयोगों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएओआरएफडीआई-2026) तथा भारतीय परिचालन अनुसंधान सोसायटी (ओआरएसआई) का 58वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने भाग लिया।

 

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. आईवी मुरलीकृष्णा ने वित्त, रक्षा और उद्योग के क्षेत्रों में परिचालन अनुसंधान के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक समस्याओं के समाधान में यह विषय अहम भूमिका निभा रहा है।

 

सम्मेलन के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों में 60 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। भारत और विदेशों से आए प्रसिद्ध वक्ताओं ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिए। इस अवसर पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के निदेशक डॉ. सुनील लूथरा ने प्रो पीआरएस रेड्डी एंडोमेंट व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत ज्ञानवर्धक बताया।

 

इसके अलावा एनजेन ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कपूर ने उद्योग क्षेत्र में परिचालन अनुसंधान के व्यावहारिक उपयोगों पर अपने विचार साझा किए।

 

सम्मेलन के सफल आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोअनामिका जैन का मार्गदर्शन और सहयोग रहा। प्रशासनिक अधिकारी नागेश डागांवकर तथा ओआरएसआई के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन का नेतृत्व सम्मेलन अध्यक्ष डॉचित्तरंजन शर्मा (होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर) और डॉदीपमाला (आईआईआईटी जबलपुर) ने किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com