‘सूबेदार’ 5 मार्च को रिलीज होगी, नए गाने में गूंजी श्रेया घोषाल की जादुई आवाज

अनिल कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ 5 मार्च को रिलीज हो चुकी है और इसका प्रीमियर प्राइम वीडियो पर हुआ है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना ‘ऐ री सखी’ भी जारी कर दिया है, जिसे टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

 

श्रेया घोषाल की आवाज ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती

 

‘ऐ री सखी’ को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज दी है। गाने में अनिल कपूर और राधिका मदान की भावुक केमिस्ट्री दिखाई गई है। संगीतकार अक्षय और आईपी ने मिलकर इस गीत का संगीत तैयार किया है, जबकि इसके बोल प्रसिद्ध सूफी कवि मीर खुसरो की रचना से प्रेरित हैं।

 

दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया

 

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इससे पहले फिल्म के अन्य गाने ‘मेरा बलमा थानेदार’ और ‘लल्ला’ भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। फिल्म में अनिल कपूर और राधिका मदान के अलावा मोना सिंह, सौरभ शुक्ला और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com