मणिपुर के थौबल से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

इंफाल : मणिपुर में नशा के तस्करों के विरूद्ध पुलिस के चलाए गये अभियान के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए संवेदनशील इलाकों में नाका चेकिंग एवं तलाशी अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं।

 

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा बुधवार काे जारी सूचना के अनुसार सुरक्षा बलों ने थौबल थानांतर्गत थौबल जिला पुलिस मुख्यालय के पास से मोइजिंग गांव के तीन निवासियों को प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ गिरफ़्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. अमर शाह (30) उर्फ़ अमर, मो. इन्नी (36) उर्फ़ जलाल और मो. याकिन अहमद (26) के रूप में की गयी है। आरोपितों के पास पुलिस ने दो चार-पहिया वाहन, लगभग 5.7 किलो ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फ़ोन, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक आरसी कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है।

 

वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बल ज़िलों के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र पर अपना दबदबा बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

 

मणिपुर के अलग-अलग जिलों में, पहाड़ों और घाटियों दोनों में बीते मंगलवार को कुल 115 नाके एवं चेक पॉइंट लगाए गए थे, हालांकि किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर जरूरी सामान ले जा रहे 137 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और संवेदनशील रास्तों पर सुरक्षा काफिला मुहैया कराया गया है, ताकि वाहनों की आवाजाही बिना किसी रोक-टोक और सुरक्षित तरीके से हो सके।——————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com