नए यमुना पुल से कूदकर महिला की मौत, सोशल मीडिया से हुई पहचान

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के कीडगंज थाना क्षेत्र स्थित नया यमुना पुल से बुधवार को एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने में सफल हो गई।

 

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ज्योति शुक्ला (42) पत्नी स्वर्गीय प्रदीप शुक्ला, पुत्री जगदीश चंद्र मिश्र, निवासी चक लाल मोहम्मद थाना नैनी के रूप में हुई है। बताया गया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना के माध्यम से परिजनों ने महिला की पहचान की और पुलिस से संपर्क किया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को नदी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नए यमुना पुल से महिला के नदी में कूदने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान कराने का प्रयास किया। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों द्वारा महिला की पहचान की गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com