नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज चौतरफा बिकवाली हो रही है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स 300 अंक टूट गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,775.80 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत नैस्डेक 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 22,716.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 573.74 अंक यानी 1.21 प्रतिशत लुढ़क कर 46,843.53 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,353.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,041.81 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 328.60 अंक यानी 1.39 प्रतिशत टूट कर 23,640.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा बिकवाली हो रही है। एशिया के सभी नौ बाजार के सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 284.50 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,631 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.86 प्रतिशत फिसल कर 4,822.18 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स में आज जोरदार गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1,135.37 अंक यानी 2.06 प्रतिशत लुढ़क कर 53,890 अंक के स्तर पर आ गया है।
इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 386.76 अंक यानी 1.49 प्रतिशत टूट कर 25,512 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 80.70 अंक यानी 1.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,529.25 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 464.55 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,649.64 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.64 प्रतिशत टूट कर 4,106.96 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.64 प्रतिशत फिसल कर 1,398.39 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत लुढ़क कर 7,377.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
—————
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal