LPG संकट पर केंद्र सरकार का बड़ा कदम : गैस की किल्लत रोकने के लिए कमिटी का गठन, इन तीन नेताओं का नाम शामिल

LPG Crisis in India : देश में पेट्रोल, डीजल और LPG गैस की कोई कमी न हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। LPG संकट को रोकने के लिए सरकार ने एक विशेष कमिटी का गठन किया है, जिसकी जिम्मेदारी देश के प्रमुख मंत्रियों को सौंपी गई है। यह कमिटी देश में ऊर्जा की आपूर्ति और उसकी नियमितता की निगरानी करेगी, ताकि किसी भी प्रकार की आपूर्ति में बाधा न आए।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में इस कमिटी का गठन किया गया है। इसमें तीन वरिष्ठ मंत्रियों को शामिल किया गया है:

 

अमित शाह (गृह मंत्री) – अध्यक्ष

एस. जयशंकर (विदेश मंत्री)

हरदीप सिंह पुरी (केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री)

इस कमिटी का मकसद अंतरराष्ट्रीय स्थितियों के चलते संभावित आपूर्ति संकट से निपटना और सुनिश्चित करना है कि देश में ईंधन की कोई कमी न हो।

 

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़

वर्तमान में, देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और भोपाल में गैस एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग सिलेंडर भरवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े हैं। इसकी मुख्य वजह दुनिया के कुछ देशों (विशेषकर मिडिल ईस्ट) में चल रहे युद्ध, तनाव और आर्थिक अस्थिरता की खबरें हैं। इन खबरों ने आम जनता के मन में यह डर बैठा दिया है कि आने वाले दिनों में रसोई गैस की सप्लाई रुक सकती है या उसकी कीमतें बढ़ सकती हैं।

 

इसी घबराहट में लोग जल्दी से गैस का स्टॉक करने दौड़ रहे हैं, जिससे बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। इस स्थिति को देखते हुए, बाजार में खरीददारी का भारी दबाव बन गया है और कीमतें भी अस्थिर हो रही हैं।

 

केंद्र सरकार एलपीजी संकट को खारिज किया

वहीं, सरकार ने इन सभी आशंकाओं को खारिज किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। अंतरराष्ट्रीय हालातों का भारत की घरेलू सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकार ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग करने से बचें।

 

मंत्रालय ने यह भी कहा है कि सप्लाई चैन पूरी तरह से सुगम और सुरक्षित है। देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी, और किसी भी तरह की आपूर्ति में रुकावट नहीं होगी। जनता को भरोसा दिलाया गया है कि उनकी दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com