अभिनेत्री नीना गुप्ता हाल ही में सोशल मीडिया पर फैल रही प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में आ गईं हैं। 66 वर्षीय अभिनेत्री हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में सादगी भरे अंदाज में पहुंची थीं, जहां उन्होंने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में शिरकत की। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद ऑनलाइन अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह प्रेग्नेंट हैं।
अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब
एक बातचीत के दौरान नीना गुप्ता ने इन खबरों पर अपनी खास हास्य शैली में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुझे बस यही चाहिए, एक रियल-लाइफ ‘बधाई हो’। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।” अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि समारोह के दौरान उन्होंने मोटे कपड़े वाली साड़ी पहनी थी, जिसकी वजह से वह तस्वीरों में थोड़ी भारी-भरकम नजर आ रही थीं।
सोशल मीडिया की अटकलों पर ली चुटकी
नीना ने यह भी कहा कि इस उम्र में उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही चर्चाएं उन्हें दिलचस्प लगती हैं। उनके मुताबिक, इससे यह भी पता चलता है कि समाज कई मुद्दों पर बदल रहा है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।
हाल ही में रिलीज हुई ‘वध 2’ में आई थीं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता को हाल ही में फिल्म ‘वध 2’ में देखा गया था, जो 6 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal