असम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई स्वास्थ्य सेवाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

गुवाहाटी : असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे अमित शाह ने रविवार काे यात्रा के दूसरे दिन असम को स्वास्थ्य सेवाओं का एक बड़ा उपहार दिया है। गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कई स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

 

गुवाहाटी के तीसरे मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल की कड़ी में प्रागज्योतिष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल का उद्घाटन, तिनसुकिया एवं गोलाघाट में निर्मित कैंसर केयर अस्पताल का उद्घाटन, डिफू, जोरहाट और बरपेटा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पतालों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण का शिलान्यास, गुवाहाटी में स्वास्थ्य भवन के निर्माण का शिलान्यास और भयापुरी में जिला अस्पताल के निर्माण का शिलान्यास वर्चुअली रूप से किया।

 

ज्ञात हो कि, प्रागज्योतिष मेकिल कॉलेज एंड अस्पताल का निर्माण 13.76 एकड़ भूमि पर 675 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। यहां पर 505 बिस्तर एवं 15 आपरेशन कक्ष के समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। इसके निर्माण में दम्मानी फाउंडेशन ने 150 करोड़ का अनुदान दिया है। यहां प्रत्येक वर्ष 100 छात्रों का दाखिल होगा।

 

वहीं तिनसुकिया और गोलाघाट में कैंसर केयर अस्पताल का निर्माण असम सरकार और टाटा ट्रस्ट के सहयोग से किया गया है।

 

स्वास्थ्य सेवाओं की कड़ी में राज्य सरकार ने डिफू में 220 करोड़, जोरहाट में 310 करोड़ एवं बरपेटा में 284 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। जबकि गुवाहाटी में स्वास्थ्य भवन के निर्माण पर 218 करोड़ लागत आएगी तथा अभयापुरी जिला अस्पताल के निर्माण पर 115 करोड़ खर्च किये जाएंगे। अस्पताल में कुल 100 विस्तर होंगे।——————–

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com