ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

 

पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रखा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,632.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 206.62 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,105.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 154.02 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,712.49 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

 

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 10,261.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.92 प्रतिशत लुढ़क कर 7,911.53 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 142.36 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,447.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से चार के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि पांच सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,264 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 155.40 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,621 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.28 प्रतिशत उछल कर 1,413.26 अंक के स्तर पर और ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 33,403.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 546.61 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,273 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.72 प्रतिशत फिसल कर 4,066.32 अंक के स्तर पर आ गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 117.27 अंक यानी 1.67 प्रतिशत टूट कर 7,019.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.19 प्रतिशत फिसल कर 5,476.81 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 4,840.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com