नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को गोवा समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया । कर्नाटक, गोवा, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले उपचुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा।
नागालैंड की 28-कोरिडांग सीट से दाओचियर आई. इम्चेन को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि त्रिपुरा की 56-धर्मनगर सीट से जहार चक्रवर्ती चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा विधायकों, नागालैंड में पूर्व मंत्री इम्कोंग एल इम्चेन और त्रिपुरा में सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिस्वा बंधु सेन के निधन के बाद 28-कोरिडांग और 56-धर्मनगर सीटें खाली हो गई थीं।
सूची के अनुसार गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नागालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जहर चक्रवर्ती को मैदान में उतारा गया है। कर्नाटक से वीरभद्रय्या चारंतिमठ बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे और श्रीनिवास टी दासकरियप्पा कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। और त्रिपुरा के धर्मनगर सीट से जहर चक्रवर्ती को चुनावी मैदान में उतारा है। सभी सीटों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को होगी और चुनाव प्रक्रिया 6 मई तक पूरी हो जाएगी।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal