फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का टीजर रिलीज

पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल एक बार फिर अपनी हिट फ्रैंचाइजी ‘कैरी ऑन जट्टा’ की चौथी किस्त के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। 19 मार्च, 2026 को फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का टीजर जारी कर दिया गया, जिसने रिलीज के साथ ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है, जिसके अनुसार यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

फिल्म का निर्देशन स्मीप कांग ने किया है, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत कौर ग्रेवाल ने संभाली है। हंबल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को प्रस्तुत किया जा रहा है। टीजर में वही पुरानी कॉमिक टाइमिंग, मजेदार कन्फ्यूजन और जबरदस्त एंटरटेनमेंट नजर आ रहा है, जिसने इस फ्रैंचाइजी को दर्शकों का चहेता बनाया है।

 

टीजर की सबसे भावुक झलक दिवंगत दिग्गज कॉमेडियन जसविंदर भल्ला को दी गई श्रद्धांजलि है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। फिल्म में सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों, गुरप्रीत गुग्गी और करमजीत अनमोल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दर्शकों को उम्मीद है कि पिछली तीन फिल्मों की तरह ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com