भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दवा और चिकित्सा की सहायता- विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली : भारत ने अफगानिस्तान के लिए दवा और चिकित्सा उपकरणों की एक खेप भेजी है। यह दवाएं 16 मार्च को हुए पाकिस्तानी हमले में घायल लोगों को ध्यान में रखकर भेजी गई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर बताया कि काबुल को 2.5 टन आपातकालीन दवाएं, चिकित्सा सामग्री, किट और उपकरण भेजे गए हैं।

 

 

 

रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अफगान जनता के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस कठिन घड़ी में हर संभव मानवीय सहायता प्रदान करता रहेगा।

 

उल्लेखनीय है कि 16 मार्च की रात पाकिस्तान सैन्य बलों ने काबुल में ओमिद नशा मुक्ति उपचार केन्द्र (अस्पताल) पर हवाई हमला किया था। इसमें 400 से अधिक लोगों के मरने की बात कही जा रही है और 250 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। पिछले 15 दिनों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष में बड़ी संख्या में जनहानि हुई है। भारत ने मानवीय आधार पर अफगानिस्तान को दवा व अन्य सहायता सामग्री भेजने की बात कही है। भारत हमेशा से अफगानिस्तान को अपना मित्र देश मानता रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com