नई दिल्ली : कल सोमवार यानी 23 मार्च से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में सात कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें से तीन कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि चार आईपीओ एसएमई सेगमेंट का है। इन नई लॉन्चिंग के अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुले दो आईपीओ में भी इस सप्ताह 24 मार्च तक निवेशक बोली लगा सकेंगे। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह चार कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इनमें तीन कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 23 मार्च को टिपको इंजीनियरिंग का 60.55 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में 25 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 84 रुपये से लेकर 89 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक अप्रैल को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसके अगले दिन 24 मार्च को साई पैरेंटेरल्स का 408.79 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में 27 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 372 रुपये से लेकर 392 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 38 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद दो अप्रैल को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन अमीर चंद जगदीश कुमार का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में भी 27 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 201 रुपये से लेकर 212 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 70 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद दो अप्रैल को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन ही पावरिका लिमिटेड का 1,100 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में भी 27 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 375 रुपये से लेकर 395 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 37 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद दो अप्रैल को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसके अलावा 24 मार्च को ही हाईनेस माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का 21.67 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में भी 27 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 114 रुपये से लेकर 112 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद दो अप्रैल को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसके अगले दिन 25 मार्च को विविड इलेक्ट्रोमेक का 130.54 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में 30 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 528 रुपये से लेकर 555 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 240 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अप्रैल को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 27 मार्च को एमिएक टेक्नोलॉजीज का आईपीओ सबस्क्रिप्शन के लिए खुल रहा है। है। इस इश्यू में आठ अप्रैल तक बोली लगाई जा सकेगी। इस इश्यू के लिए अभी प्राइस बैंड और लॉट साइज का ऐलान नहीं किया गया है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद कंपनी के शेयर 13 अप्रैल को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।
इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुले स्पेशियलिटी मेडिसिन्स के 29.14 करोड़ रुपये के आईपीओ में 24 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 117 रुपये से लेकर 124 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 मार्च को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। इस आईपीओ को अभी तक 84 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है।
इसी तरह 20 मार्च को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल) के 1,842.12 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी 24 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 163 रुपये से लेकर 172 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 80 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 मार्च को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। इस आईपीओ को अभी तक सिर्फ सात प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है।
जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 23 मार्च को ही इनोविजन के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हों सकते हैं। इसी तरह 24 मार्च को जीएसपी क्रॉप साइंसेज और राजमार्ग इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग के जरिये स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा बुधवार 25 मार्च को नोवस लॉयल्टी के शेयरों की बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हो सकती है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal