धनौरी (हरिद्वार)। धनौरी बाजार में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, जस्वावाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी और उस पर सामान लोड किया जा रहा था। उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली के पास से गुजर रही बाइक टकरा गई।
हादसे में बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal