नई दिल्ली : कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने मकर द्वार पर खाली सिलेंडर की तस्वीरें लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विरोध में शामिल नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद मनीष तिवारी, मणिकम टैगोर, राजद सांसद मीसा भारती और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई विपक्षी सांसद मौजूद रहे। सांसदों ने हाथों में एक बड़ा बैनर पकड़ रखा था, जिस पर लिखा था, ‘खाली सिलेंडर, खाली वादे’। विपक्षी सांसदों ने मांग कि देशभर में एलपीजी की भारी किल्लत के बीच सरकार तुरंत कदम उठाकर गैस आपूर्ति सामान्य करे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal