अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है। इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जबकि निर्माता करण जौहर हैं। लंबे समय से चर्चा में रही यह फिल्म अब सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर पर टैगलाइन दी गई है, “प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है”, जो इसके रोमांटिक अंदाज को दर्शाती है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म युवा दर्शकों को खासा आकर्षित करेगी।
यह फिल्म लक्ष्य लालवानी के करियर की तीसरी बड़ी परियोजना है, जो ‘किल’ और नेटफ्लिक्स सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की सीधी टक्कर बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ से होगी, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal