एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट सात घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटी

नई दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया के ए-350 विमान में फिर आई तकनीकी गड़बड़ी आई है, जिसके चलते लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट जा रही फ्लाइट संख्या एआई-111 एहतियातन बीच रास्ते दिल्ली वापस लौटी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि लंदन जा रहे एयर इंडिया के ए-350 विमान में तकनीकी खराबी आई है। उड़ान भरने के करीब 7 घंटे बाद एहतियात के तौर पर बीच रास्ते से वापस लौटने का फैसला किया और सुरक्षित रूप से वापस दिल्ली आ गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस विमान की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और पूरी प्रक्रिया सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com