जमीनी स्तर पर क्रिकेट बढ़ाने के लिए डीपी वर्ल्ड-दिल्ली कैपिटल्स की साझेदारी को बढ़ाया आगे

Screenshot

नई दिल्ली : देश में जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने और खेल तक आम लोगों की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से डीपी वर्ल्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। इसके तहत कंपनी इस साल भी टीम की ग्लोबल लॉजिस्टिक्स पार्टनर बनी रहेगी।

 

डीपी वर्ल्ड की ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज’ पहल के तहत 2023 से अब तक आठ देशों में 13 पुन: उपयोग किए गए शिपिंग कंटेनर और 3300 क्रिकेट किट वितरित किए गए हैं। भारत में मुंबई, अहमदाबाद, गुवाहाटी, लखनऊ और चेन्नई जैसे शहरों में इस कार्यक्रम का लाभ मिला है।

 

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कंपनी ने दो पुन: उपयोग किए गए शिपिंग कंटेनर स्थापित किए हैं, जिन्हें बहुउद्देश्यीय पवेलियन के रूप में विकसित किया गया है। साथ ही 500 से अधिक क्रिकेट किट भी उपलब्ध कराई गई हैं।

 

इस साझेदारी के तहत गुरुग्राम में ‘डीपी वर्ल्ड दिल्ली कैपिटल्स अरेना’ भी शुरू किया गया है, जहां लोगों को 1000 मुफ्त खेलने के घंटे उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

कंपनी के कंट्री मैनेजर हेमंत कुमार रुइया ने कहा कि यह साझेदारी मैदान के भीतर और बाहर बेहतर प्रदर्शन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील गुप्ता ने कहा कि इस साझेदारी ने क्रिकेट तक पहुंच बढ़ाने और जमीनी स्तर पर पहल को मजबूती दी है।

 

उल्लेखनीय है कि डीपी वर्ल्ड वर्ष 2024 में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम से शीर्ष साझेदार के रूप में भी जुड़ी थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com