राष्ट्रपति ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं, पंचशील सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की अपील की

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांत अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

 

राष्ट्रपति सचिवालय के मुताबिक राष्ट्रपति ने कहा कि इन सिद्धांतों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई और लोगों को बेहतर जीवन जीने का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी और हमें सही दिशा प्रदान करती रहेंगी। महावीर जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है बल्कि यह समाज में शांति, सत्य और सद्भावना के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर भी है। भगवान महावीर ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि हिंसा और असत्य से दूर रहकर ही हम एक न्यायपूर्ण और संतुलित समाज का निर्माण कर सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि आज के समय में जब दुनिया अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, तब भगवान महावीर के सिद्धांत और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। अहिंसा और सत्य का मार्ग अपनाकर हम न केवल अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सकते हैं।

 

राष्ट्रपति ने अपील की कि हम सभी उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें और राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com