असम विधानसभा चुनाव के लिए सीतारमण ने जारी किया भाजपा का ‘संकल्प पत्र’

गुवाहाटी : असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार सुबह पार्टी मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में विधानसभा चनाव के चु लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।

 

इस संकल्प पत्र का औपचारिक विमोचन केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप सैकिया, केंद्रीय मंत्री पवित्र मार्घेरिटा, असम भाजपा के प्रभारी बैजयंत पांडा, असम सरकार के मंत्री रंजीत कुमार दास, सांसद प्रदान बरुवा आदि मौजूद रहे।

 

सीतारमण ने असम में भाजपा नीत राजग सरकार के बीते दस वर्ष की सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी देते हुए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, सुरक्षा, आधारभूत ढांचा, शांति, महिला विकास, आदि पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस सरकार के द्वारा राज्य की अनदेखी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने अगले पांच वर्षों में राज्य के सामूहिक विकास के लिए उठाये जाने वाले भाजपा के संकल्प पर भी प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए उठाये गये कदमों की विस्तार से जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने दी। वहीं, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com