वृंदावन में मलूकदास महाराज की जयंती समाराेह में मंगलवार काे शामिल हाेंगे संघ प्रमुख भागवत और मुख्यमंत्री योगी

मथुरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार काे वृंदावन में आयाेजित भक्तिकालीन संत मलूक दास महाराज की 452वें जयंती महोत्सव समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में देशभर के संतों का जमावड़ा लगेगा।

 

प्रशासन और मलूकदास महाराज के आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न 2ः35 बजे वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। जहां से वे 2ः50 बजे मलूक पीठ आश्रम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री याेगी 3 बजे से श्रीमद जगद्गुरु द्वाराचार्य श्री मलूकदास महाराज की 452वीं जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे के बाद हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए होंगे रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों काे अंतिम रूप दे रहा है।

 

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डाॅ मोहन भागवत भी इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार काे वृंदावन पहुंच रहे हैं। डाॅ भागवत सुबह 10 बजे वृंदावन के मलूक पीठ पहुंचेंगे। वे यहां आरएसएस कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद डाॅ भागवत 10ः40 बजे मलूक पीठ गौशाला पहुंचकर वहां के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10ः50 बजे से 1ः00 बजे तक मंचीय कार्यक्रम और आरक्षित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद दोपहर 1ः10 बजे मथुरा के केशव भवन, सरस्वती कुंड पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे यहां शाम 4ः50 बजे तक रुकेंगे और इसके बाद शाम 5 बजे केशव भवन से प्रस्थान कर 5ः20 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेंगे। जहां से शाम 5ः31 बजे वे तेलंगाना एक्सप्रेस से नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

उल्लेखनीय है कि मलूकदास महाराज के जयंती समारोह में देशभर से संतों का जमावड़ा हो रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com