तृषा ने संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने फिल्मों से संन्यास और शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर आखिरकार प्रतिक्रिया दी है। पिछले कुछ दिनों से उनके अभिनेता थलापति विजय के साथ कथित रिश्ते और निजी जीवन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। इस बीच, उनके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने और किसी अमीर व्यवसायी से शादी करने की खबरें भी सामने आई थीं।

 

इन अटकलों पर विराम लगाते हुए तृषा ने सोशल मीडिया पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा कि लगता है उन्होंने फिल्में छोड़ दी हैं, शादी कर ली है और चार बच्चों की मां भी बन गई हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि ये सभी खबरें पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत हैं।

 

गौरतलब है कि हाल के महीनों में तृषा का नाम थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा था। हालांकि, दोनों में से किसी ने इन चर्चाओं पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। काम की बात करें तो तृषा जल्द ही फिल्म ‘करुप्पु’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सूर्या भी मुख्य भूमिका में होंगे।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com