कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री की खरगे पर की गई टिप्पणी को बताया दलित विरोधी

नई दिल्ली : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘दलित विरोधी मानसिकता’ करार दिया है।

 

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रति अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जो पूरी तरह शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि खरगे देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं और दलितों व वंचित वर्ग के सशक्त प्रतिनिधि हैं।

 

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि किसी वरिष्ठ दलित नेता का इस तरह अपमान करना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों वंचित और दलित समुदायों का अपमान है। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए पूछा कि क्या वे इस तरह की भाषा और व्यवहार से सहमत हैं।

 

इस मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा अभद्र, निंदनीय और घटिया है। राहुल गांधी ने कहा कि खरगे एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित जननेता हैं, जिनका अनुभव और योगदान अतुलनीय है।————–

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com