‘एनटीआर नील’ को लेकर अफवाहों पर मेकर्स ने लगाया विराम, शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनटीआर नील’ को लेकर चल रही अफवाहों पर मेकर्स ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में फिल्म के लुक और शूटिंग शेड्यूल में बदलाव की खबरें सामने आई थीं, जिन्हें निर्माताओं ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

 

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि फिल्म के शेड्यूल या लुक में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की तैयारियां तय योजना के अनुसार सुचारू रूप से चल रही हैं और यह केवल एक रूटीन ब्रेक है। साथ ही दर्शकों से अपील की गई है कि वे बिना पुष्टि वाली खबरों पर भरोसा न करें और आधिकारिक अपडेट का ही इंतजार करें।

 

‘एनटीआर नील’ को प्रशांत नील की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना माना जा रहा है। केजीएफ और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद निर्देशक एक बार फिर बड़े पैमाने पर एक्शन से भरपूर सिनेमाई अनुभव पेश करने की तैयारी में हैं।

 

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील का यह पहला सहयोग है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। ‘एनटीआर नील’ को एक भव्य पैन-इंडिया फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड्स की उम्मीद की जा रही है।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com