‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और अन्य योजनाएं ज्योतिबा फुले के विचारों के अनुरूप : नितिन नवीन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक समानता के उनके विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने फुले के समाज सुधार के कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और अन्य योजनाएं उनके आदर्शों-विचारों के अनुरूप हैं।

 

शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने मीडिया में जारी एक बयान में कहा कि ज्योतिबा फुले के योगदान को देश आज भी याद करता है।

 

उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने पहले बालिका विद्यालय की स्थापना से लेकर सती प्रथा खत्म करने जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं।

 

उन्होंने कहा कि

 

नरेन्द्र मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से लेकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने की पहल का उल्लेख किया।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है, जो ज्योतिबा फुले के आदर्शों के अनुरूप है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को समाज में समान भागीदारी और सम्मान दिलाना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com