आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, कार्डिएक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती

मुम्बई : सुरों की मल्लिका और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 92 वर्षीय गायिका को 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में रखा गया है। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और इलाज जारी है।

 

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, आशा भोसले को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने बयान जारी करते हुए बताया कि फिलहाल उनका उपचार चल रहा है और परिवार सकारात्मक सुधार की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से निजता बनाए रखने की अपील भी की है।

 

भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में शुमार आशा भोसले ने सात दशकों से अधिक लंबे करियर में अनगिनत हिट गाने दिए हैं। उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण जैसे उच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद देशभर में उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के बीच चिंता की लहर है, और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ————–

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com