नागरकोविल (तमिलनाडु) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तमिलनाडु के नागरकोविल में शाम को भव्य रोड शो में हिस्सा लेंगे। रोड शो में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अब गिनती के हिसाब से केवल एक सप्ताह ही बचा है। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से विशेष विमान के माध्यम से केरलम के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 3:30 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से शाम 4:10 बजे नागरकोविल पहुंचेंगे। इसके बाद 4:15 बजे नागरकोविल में बनाए गए हेलिपैड से वेप्पमूडु क्षेत्र तक कार से जाएंगे। प्रधानमंत्री शाम 4:30 से 5:30 बजे तक वेप्पमूडु से वडसेरी तक लगभग 1.5 किलोमीटर तक भव्य रोड शो में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे नागरकोविल से हेलीकॉप्टर के जरिए तिरुवनंतपुरम रवाना होंगे। वहां से शाम 6:20 बजे विशेष विमान से दिल्ली जाएंगे।
कोयंबटूर में 18 अप्रैल को प्रधानमंत्री की जनसभा
18 अप्रैल को कोयंबटूर में होने वाली जनसभा में भी प्रधानमंत्री मोदी भाग लेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री चेंगलपट्टु जिले के मदुरांतकम और मदुरै में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal