बंगाल में अमित शाह की चार जनसभाएं, स्मृति ईरानी, निर्मला और अनुराग भी करेंगे चुनाव प्रचार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर बंगाल के दौरे पर चार अहम जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह सुबह 11ः30 बजे दार्जिलिंग के लेबोंग ग्राउंड में पहली सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे जलपाईगुड़ी के राजगंज, 2ः30 बजे फालाकाटा और शाम चार बजे तूफानगंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी इन सभाओं को चुनावी लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मान रही है।

 

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को कोलकाता और हुगली में रोड शो के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और दोपहर 12ः15 बजे राजारहाट स्थित नोवोटेल में मीडिया से बातचीत करेंगी।

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी आज राज्य के दौरे पर रहेंगी। वह कालना और श्रीरामपुर में बुनकरों से मुलाकात कर उनके साथ संवाद करेंगी और लाभार्थियों को वीवर कार्ड वितरित करेंगी।

 

इसके अलावा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर कोलकाता में रोड शो करने के साथ ही शाम को मैदान स्थित कस्टम क्लब में खेल जगत से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com