ब्रिटेन की क्रिकेट पत्रिका विजडन के दीप्ति शर्मा को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनने पर आगरा में खुशी

Oplus_16908288

आगरा : क्रिकेट जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगरा का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक और उपलब्धि हासिल कर आगरा का गौरव बढ़ाया है। ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पत्रिका ने दीप्ति शर्मा को साल का सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है।इससे उत्तर प्रदेश के आगरा में खुशी की लहर की है।

 

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को विजडन अल्मानैक 2026 में प्रतिष्ठित ‘लीडिंग वुमन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ (वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर) के रूप में रैंकिंग देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने 2025 आई सी सी महिला वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 विकेट लेने और 215 रन बनाने के लिए यह पुरस्कार जीता। विजडन पत्रिका में दीप्ति का नाम दर्ज होने के बाद आगरा के खेल प्रेमियों और क्रिकेट साधकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके भाई क्रिकेट कोच सुमित शर्मा, दीप्ति के पिता भगवान शर्मा, मां सुशीला शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे आगरा का सम्मान बताया।

 

दीप्ति शर्मा के भाई और क्रिकेट कोच सुमित शर्मा ने बताया कि दीप्ति ने हर स्तर पर काबिलियत साबित की है और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। विजडन अवार्ड मिलने से परिवार के सभी सदस्यों, परिचितों और मित्रों में बहुत खुशी है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन से बातचीत में उन्होंने बताया कि दीप्ति को विजडन अवार्ड मिलना आगरा क्रिकेट इतिहास में एक गौरवपूर्ण घटना है। इस सम्मान से यहां के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और क्रिकेट में अपना कॅरियर बनाने के लिए एक जोश पैदा होगा।

 

उल्लेखनीय है कि विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित वार्षिक क्रिकेट पत्रिका है। 1864 से हर साल प्रकाशित होने वाली इस पत्रिका की शुरुआत प्रसिद्ध क्रिकेटर जॉन विजडन ने की थी। इस किताब में दिए गए आंकड़े और विश्लेषण क्रिकेट का सटीक और मानक विश्लेषण माना जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com