पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बर्दवान में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

 

आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजकता, माफिया राज और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं व्याप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के लिए आने वाला धन कटमनी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्हाेंने कहा कि नौ वर्ष पहले वहां भी इसी तरह की स्थिति थी, जहां अपराध, दंगे और माफिया का प्रभाव था। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि डबल इंजन सरकार के आने के बाद वहां स्थिति में सुधार हुआ है।

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों के कारण पिछले 15 वर्षों से बंगाल में पहचान का संकट और भय का वातावरण बना है, उन्हें अब हटाने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य में माफिया संस्कृति को बढ़ावा मिला है और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इस माफिया प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास को मजबूत किया जा सके। —————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com