ममता काे डर है कि भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य में गौ तस्करी बंद हो जाएगी : हिमंत बिस्वा सरमा

कूचबिहार : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मुद्देनजर असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कूचबिहार में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्हाेंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस बार बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।

 

डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि असम के प्रसिद्ध मां कामाख्या के मंदिर में प्रतिदिन पशु बलि की प्रथा निभाई जाती है, लेकिन वहां मांस पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। ममता बनर्जी जी को डर है कि भाजपा सत्ता में आई तो मांस प्रतिबंधित हो जाएगा। असम और बिहार में भाजपा की सरकारें हैं, लेकिन वहां मांस प्रतिबंधित नहीं है। असल में उन्हें डर है कि भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य में गौ तस्करी बंद हो जाएगी।”

 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में विभिन्न चुनावी रैलियों में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भाजपा सत्ता में आई तो मछली और मांस पर प्रतिबंध लगा देगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने उसी टिप्पणी के संदर्भ में यह पलटवार किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com