भाजपा पश्चिम बंगाल में ‘डबल सेंचुरी’ पार करेगी : हिमंत बिस्वा सरमा

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल में भाजपा “डबल सेंचुरी” यानी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी। असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा ने यह बातें कही। वह फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू के समर्थन में खोरीबाड़ी के बतासी पीएसए मैदान में आयोजित जनसभा काे संबाेधित कर रहे थे। राज्य की सत्तारूढ़ सरकार तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि असम चुनाव में व्यस्त रहने के कारण वे पहले नहीं आ सके, लेकिन चुनाव खत्म होते ही पार्टी के निर्देश पर प्रचार के लिए यहां पहुंचे है।

 

उन्हाेंने राज्य सरकार को “माफिया, मनी और मर्डर की सरकार” बताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

 

असम और बंगाल की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि असम में चाय बागान मजदूरों को ज्यादा मजदूरी मिलती है, जबकि बंगाल में कम है। सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर लगभग पांच लाख नौकरियां दी जाएंगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि

 

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह लोगों को यह कहकर गुमराह कर रही है कि भाजपा के सत्ता में आने पर मछली-मांस पर रोक लग जाएगी। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा सरकार होने के बावजूद ऐसा कुछ नहीं हुआ।

 

सीमा सुरक्षा और घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा खुली होने के कारण जनसंख्या संतुलन बदल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की तृणमूल सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। भाजपा सरकार आने पर इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।——————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com