कर्नाटक में सड़क हादसा, कार सवार परिवार के 6 छह सदस्यों की मौत, दो मासूम गंभीर

यादगिरि (कर्नाटक) : कर्नाटक के यादगिरि जिले के सुरपुर तालुक के देवापुर के पास कार और निजी बस के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार यादगिरि से रायचूर और कार और बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही थी। टक्कर के बाद कार और बस दोनों में आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन दल की टीम ने आग पर काबू पाया।

 

मृतकों की पहचान रायचूर जिले के सिरवार कस्बे के निवासी काउंसलर कृष्णा नायक (50), उनकी पत्नी अनंत कला (45), शरणप्पा (36), उनकी पत्नी निसर्गा (30), पुत्र सिद्धार्थ (3) और शशिकला (30) के रूप में हुई है। यह सभी कार सवार हैं। बताया जा रहा है कि अमावस्या के अवसर पर वेणुगोपाल मंदिर के दर्शन कर लौटते समय यह हादसा हुआ। इस हादसे में कार सवार अथ्विक (5) और एक वर्षीय श्रीनिधि चमत्कारिक रूप से बच गए। दोनों की हालत गंभीर है।उन्हें यादगिरि के यिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यादगिरि के पुलिस अधीक्षक पृथ्विक शंकर ने बताया कि कार में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। कार के ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस कार को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस संबंध में सुरपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com