विरुधुनगर के पास पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की मौत

विरुधुनगर : तमिलनाडु के जिला विरुधुनगर के कट्टुनारपट्टी में रविवार दाेपहर काे एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने से 18 मजदूरों की मौत होने की खबर है, लेकिन प्रशासन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। इस हादसे में छह लाेग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना में कई लोगों की माैत पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

 

पुलिस के अनुसार कट्टुनारपट्टी में दाेपहर में मजदूराें के काम करने के दाैरान एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व दमकलकर्मियाें का दल माैके पर पहुंचा और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। इस हादसे में वहां काम कर रहे 18 मजदूरों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटाखों के विस्फाेट इतना भीषण था कि फैक्टरी के 4 कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाकाें की आवाज लगभग 10 किलोमीटर तक सुनी गई।

 

 

 

इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति मुख्यमंत्री स्टालिन ने शोक व्यक्त किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि विरुधुनगर जिले के कट्टनारपट्टी में हुए पटाखा फैक्टरी विस्फोट में कई लोगों की माैत की दुखद खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि राहत कार्यों को तेज करने और प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम तेनारासु को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हाेंने जिला कलेक्टर से संपर्क कर सभी पीड़िताें काे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com