त्रिशूर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया, मुआवजे की घोषणा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक संदेश में कहा, “केरल के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्टरी में हुई दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।”

 

मुआवजे की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

 

उल्लेखनीय है कि केरल के त्रिशूर के मुंडाथिकोड में पटाखा फैक्टरी में आज हुए धमाके में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। इस लाइसेंसी निर्माण इकाई में फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com