कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का परोक्ष निशाना

बीदर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने परोक्ष रूप से निशाना साधा है।

 

कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी कस्बे में आयोजित डॉ. बसवलिंग पट्टदेवर के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “हमारे और खरगे जी के दृष्टिकोण में थोड़ा अंतर है। मल्लिकार्जुन खरगे जी को काले और सफेद के बीच का फर्क दिखाई नहीं देता। उसी तरह उन्हें आतंकवादियों और आतंकवादियों में डर पैदा करने वालों के बीच भी अंतर नजर नहीं आता। इसके अलावा हम दोनों अच्छे मित्र हैं।”

 

उपराष्ट्रपति के इस बयान को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद उनके व्यक्तिगत संबंध सौहार्दपूर्ण हैं।————-

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com