यूट्यूबर सलीम वास्तिक को तत्काल हो फांसी की सजा : जमाल सिद्दीकी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी ने खुद को एक्स मुस्लिम बता कर इस्लाम और मुस्लिमों के खिलाफ़ दुष्प्रचार करने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक को फांसी की सजा देने की मांग की है। सलीम वास्तिक 13 साल के बच्चे के हत्या के मामले में फरार सजायाफ्ता मुजरिम है।

 

शनिवार को मीडिया में जारी बयान में जमाल सिद्दीकी ने कहा कि सलीम वास्तिक ने हत्या की सज़ा से बचने के लिए एक्स मुस्लिम का चोला पहन कर समाज में नफरत फैलाने का काम शुरू किया। अपने गुनाह को छुपाने के लिये हिन्दू धर्म को बदनाम किया। सलीम हिन्दू-मुस्लिम के साथ इंसानियत का भी दुश्मन है। इसके गुनाहों की सज़ा सिर्फ फांसी है।

 

उन्होेंने समाज के सभी लोगों से अपील की इस तरह के फरेबी गुनाहगारों से होशियार रहने की ज़रूरत है, जो हमारे मुल्क की खूबसूरत फिज़ा में ज़हर घोलने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे फरेबी मतलब परस्त लोग हिन्दू -मुस्लिम दोनों समाज में हैं। हमें उनकी पहचान कर उसको समाज से बाहर करना चाहिए।

 

उल्लेखनीय है कि सलीम वास्तिक करीब तीन दशक तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकी। शुक्रवार को गाजियाबाद के लोनी में पुलिस की टीम ने एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को गिरफ्तार किया। आरोपित पर 1995 में 13 साल के बच्चे के अपहरण और हत्या का आरोप है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com