बदरीनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर, भगवान बदरी-विशाल के किए दर्शन

बद्रीनाथ : प्रसिद्ध सूफी भजन गायक कैलाश खेर ने बुधवार दोपहर बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने पर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने उनका स्वागत करते हुए भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

 

मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के दौरान कैलाश खेर ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ, साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं की भी सराहना की। इस दौरान मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वाणी विलास डिमरी, नोडल अधिकारी (प्रोटोकॉल) प्रमोद नौटियाल, सब-नोडल अधिकारी संदीप कपरुवाण, अवर अभियंता गिरीश रावत, वैभव उनियाल, विकास सनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में कैलाश खेर को करीब से देखने की उत्सुकता बनी रही।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com