वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में नड्डा बोले-यह क्षेत्र भविष्य में बड़ी आर्थिक छलांग लगाने के लिए तैयार, 2,792 एमओयू हुए

सूरत : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में कहा कि इसने दक्षिण गुजरात के विकास के लिए मजबूत आधार तैयार किया है, जिससे यह क्षेत्र भविष्य में बड़ी आर्थिक छलांग लगाने के लिए तैयार है। दो दिवसीय सम्मेलन के

 

दौरान हुए कुल 2,792 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।

 

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने गुजरात की आर्थिक ताकत को रेखांकित करते हुए बताया कि राज्य देश के कुल जीडीपी में करीब 8% योगदान देता है, जबकि मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट में 17%, मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में 27% और देश के कुल कार्गो हैंडलिंग में 40% हिस्सेदारी रखता है।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात ने न केवल आर्थिक प्रगति की है, बल्कि खुद को एक प्रतिस्पर्धी और वैश्विक रूप से जुड़े आर्थिक इंजन के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सकारात्मक नीतियां बड़े बदलाव ला सकती हैं। वर्ष 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘वाइब्रेंट गुजरात’ की शुरुआत से उद्योगपतियों और सरकार के बीच संवाद और सहयोग की नई संस्कृति विकसित हुई, जो आज देशभर के लिए एक मॉडल बन चुकी है।

 

उन्होंने दक्षिण गुजरात की सेक्टोरल ताकतों का उल्लेख करते हुए कहा कि सूरत का डायमंड और टेक्सटाइल उद्योग तथा भरूच-दहेज-अंकलेश्वर के केमिकल और फर्टिलाइजर उद्योग वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब टेक्सटाइल के साथ गारमेंट उद्योग को ट्राइबल क्षेत्रों से जोड़कर विकास के नए रास्ते खोले जा रहे हैं। वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में आत्मनिर्भरता और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गिफ्ट सिटी और हाई-स्पीड रेल जैसे प्रोजेक्ट्स के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुल 2,792 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान हुए कुल 2,792 एमओयू में निवेश मूल्य लगभग 3,53,306 लाख करोड़ रुपये है। सूरत की ऑरो यूनिवर्सिटी में 1 और 2 मई को आयोजित ‘वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस–दक्षिण गुजरात’ का आज समापन हुआ।

 

इस दौरान गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी, कृषि मंत्री जीतू वघानी, जल आपूर्ति मंत्री कुँवर जी बावड़िया व प्रदेश प्रमुख जगदीश पंचाल समेत कई विशिष्टजन उपस्थित थे।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com