ईसीआईएनईटी ने विधानसभा चुनावों में मतदान और मतगणना को बनाया पारदर्शी, तेज और सुरक्षित: चुनाव आयोग

नई दिल्ली : देश में हाल ही में हुए विधानसभाओं के चुनाव और उपचुनाव में चुनाव आयोग के आईटी प्लेटफॉर्म ईसीआईएनईटी से निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान और मतगणना के दौरान तत्काल निगरानी, तेज रिपोर्टिंग और पारदर्शिता को संभव बनाया, साथ ही साइबर सुरक्षा को भी मजबूत किया।

 

आयोग ने बताया कि इसी साल जनवरी महीने में लॉन्च के बाद से ईसीआईएनईटी ऐप के 10 करोड़ से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं। मतदान के दिनों में इस प्लेटफॉर्म पर 98.3 करोड़ से अधिक हिट दर्ज किए गए, जबकि मतगणना के दिन प्रति मिनट औसतन 3 करोड़ हिट दर्ज हुए।

 

ईसीआईएनईटी के साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल ने मतगणना के दिन भारत और विदेश से आए 68 लाख से अधिक दुर्भावनापूर्ण हमलों को विफल किया। पहली बार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान प्रणाली लागू की गई, जिससे केवल अधिकृत कर्मियों को ही प्रवेश मिला और अनधिकृत पहुंच रोकी जा सकी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com