टीवीके प्रमुख विजय शनिवार को लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ

चेन्नई : तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे आयोजित होगा।

 

विजय की पार्टी टीवीके ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी जगह बनाई। बहुमत (118 सीटें) साबित करने के लिए उन्हें कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके जैसी पार्टियों ने समर्थन दिया है। नई सरकार के गठन के सिलसिले में विजय बीतेे दो दिनों से लगातार राज्यपाल से मुलाकात कर रहे थे। हालांकि तीसरी बार शुक्रवार शाम को उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से अपनी पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उक्त पार्टियों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें आधिकारिक तौर पर सरकार बनाने का निमंत्रण दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com