नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अपने एक्स पोस्ट में कहा कि गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के लेखक, विचारक और कवि थे, जिन्होंने एक महान दार्शनिक, शिक्षाविद, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि गुरुदेव टैगोर ने मानवता की गहरी भावनाओं और भारतीय संस्कृति के सर्वोच्च आदर्शों को अभिव्यक्ति दी। प्रधानमंत्री के अनुसार, टैगोर ने नए विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समाज को समृद्ध किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र गुरुदेव टैगोर को गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुरुदेव के विचार लोगों के मन को प्रकाशित करते रहेंगे और उनके प्रयासों में मार्गदर्शन देते रहेंगे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal