तेलंगाना के यादाद्री थर्मल पावर स्टेशन में भीषण आग, मुख्य उपकरण क्षतिग्रस्त

हैदराबाद : राज्य के नलगोंडा स्थित यादाद्री अल्ट्रा मेगा थर्मल पावर स्टेशन में भीषण आग लग गई। इसमें अभी तक किसी जानहानि

 

की सूचना नहीं है। कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया गया है।तेलंगाना पावर जेनेरेशन कार्पाेरेशन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

 

बताया गया कि रविवार काे यादद्री अल्ट्रा मेगा थर्मल पावर स्टेशन (वाईएटीपी) के संयंत्र में यूनिट 3 के स्थान पर टरबाइन-चालित बॉयलर फीड पंप के पास आग भड़की थी। आग लगते ही संयंत्र में काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकले। हालांकि, संयंत्र के कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर काबू पा लेने के कारण टरबाइन और बॉयलर सहित मुख्य उपकरण आग की चपेट में आने से बच गए।

 

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पंप में लुब्रिकेशन ऑयल के रिसाव के कारण आग लगी थी। तेल रिसाव के कारण संयंत्र क्षेत्र में घना धुआं फैल गया। जिससे कुछ मुख्य उपकरण व्यापक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने दावा किया कि इस घटना में कोई जनहानि या कोई घायल नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग में कंट्रोल केबल और वाल्व समेत कुछ मुख्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 

तेलंगाना पावर जेनेरेशन कार्पाेरेशन के अधिकारी घटना के कारणों और हुए नुकसान का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटना की आंतरिक जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com