एमसीयू के अभिषेक पाण्डेय ने बनाया मोबाइल एप ‘मास्टर प्रिंटपैक’

भोपाल, 19 मई। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी (NMT) विभाग के नाम एक और शैक्षणिक उपलब्धि जुड़ गई है। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक पांडेय द्वारा इन-हाउस विकसित किया गया विशेष शैक्षणिक मोबाइल एप्लिकेशन ‘मास्टर प्रिंटपैक’ (Master Printpack) आधिकारिक तौर पर गूगल प्ले स्टोर पर लाइव हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी और विभागाध्यक्ष डॉ. पी. शशिकला के मार्गदर्शन में तैयार इस ऐप को इंटरनेशनल एज रेटिंग कोएलिशन (IARC) द्वारा भी प्रमाणित कर दिया गया है।
प्रिंटिंग और पैकेजिंग तकनीक के लिए अनूठा डिजिटल प्लेटफॉर्म:
यह मोबाइल एप्लिकेशन देश भर में प्रिंटिंग, पैकेजिंग, स्मार्ट पैकेजिंग और सस्टेनेबल इंक टेस्टिंग जैसे विषयों से जुड़े विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए एक व्यापक एजुकेशनल यूटिलिटी और बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा।

ऐप की खास बातें-

– 401 विशेषज्ञ-क्यूरेटेड एमसीक्यू (MCQs): ऐप में प्रिंटिंग तकनीक, स्पेक्ट्रोडेन्सिटोमेट्री, पैकेजिंग रीडिजाइन और औद्योगिक मानकों पर आधारित 401 चुनिंदा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का डेटाबेस शामिल है, जो रैंडम शफलिंग लॉजिक के साथ काम करता है।
• लाइव ग्लोबल लीडरबोर्ड: विद्यार्थी अपनी तकनीकी दक्षता को परखने के लिए रीयल-टाइम में एक-दूसरे के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।
• डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी: सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए इसमें विद्यार्थियों की ईमेल आईडी को पूरी तरह सुरक्षित रखकर केवल डिस्प्ले नेम प्रदर्शित करने की आधुनिक व्यवस्था (Hermetic Data Seal) की गई है।
• गूगल एडमोंब (AdMob) इंटीग्रेशन: ऐप के सतत संचालन और भविष्य के तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए इसे व्यावसायिक विज्ञापन प्रणाली से भी जोड़ा गया है।

90 दिनों की मेहनत एवं 14 दिनों का कड़ा परीक्षण-

इस ऐप को प्ले स्टोर पर जारी करने से पहले लगभग 90 दिनों तक का समय लगा। साथ ही न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग के बी.टेक प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग के 27 छात्र-छात्राओं और विभाग के फैकल्टी मेंबर्स की एक टीम द्वारा 14 दिनों का ‘क्लोज्ड टेस्टिंग’ (Closed Testing) ऑडिट सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान मिले फीडबैक के आधार पर ऐप के यूजर इंटरफेस (UI) और प्राइवेसी फीचर्स को पूरी तरह रिफाइन किया गया।

देश का पहला विशिष्ट शैक्षणिक प्रिंटिंग और पैकेजिंग ऐप:

वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर पर प्रिंटिंग और पैकेजिंग क्षेत्र से जुड़े जो भी ऐप्स उपलब्ध हैं, वे या तो केवल औद्योगिक प्रदर्शनियों की जानकारी देने तक सीमित हैं या बेहद सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। ‘मास्टर प्रिंटपैक’ देश का पहला ऐसा शैक्षणिक और मूल्यांकन (Academic Evaluation) ऐप है, जिसमें स्पेक्ट्रोडेन्सिटोमेट्री, सस्टेनेबल इंक टेस्टिंग और आधुनिक पैकेजिंग डिजाइन जैसे जटिल औद्योगिक विषयों पर आधारित 401 प्रश्नों का गहन डेटाबेस और छात्रों की रीयल-टाइम रैंकिंग के लिए लाइव लीडरबोर्ड की व्यवस्था है। यह अनूठा संगम इसे अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com