राहुल गांधी के विवादित बाेल, भाजपा ने पुलिस से की शिकायत, एफआईआर दर्ज न हाेने पर आंदाेलन की चेतावनी

रायबरेली : लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उप्र के अपने दौरे के दूसरे दिन बुधवार काे प्रधानमंत्री माेदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्प्णी करने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। राहुल गांधी के बयान काे लेकर भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य ने पुलिस काे शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने अभी रिपाेर्ट दर्ज नही की है।

 

दरअसल राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी की है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश है। इस बयान काे लेकर भारतीय जनतपा पार्टी (भाजपा) ने बयान की निंदा करते हुए पुलिस से भी शिकायत की गई है। भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य सुशील शुक्ला ने पुलिस को वीडियो व राहुल के बयान की कॉपी देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

उधर, भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य सुशील शुक्ला ने कहा कि उन्हाेंने पुलिस से शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग है। वे पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं, यदि 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने राहुल गांधी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह बयान अशोभनीय ही नहीं बल्कि करोड़ों लोगों को ठेस पहुंचाने वाला है। राहुल गांधी को अविलम्ब माफ़ी मांगनी चाहिए। कौशल ने पुलिस अधीक्षक से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com