मणिपुर में सात उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

इंफाल : मणिपुर में बीते 24 घंटों के दौरान चलाए गये अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद की बारामदगी एवं उग्रवादियों की गिरफ्तारी हुई है। मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 20 मई को मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम के लामदेंग से उग्रवादी संगठन यूएनएलएफ (पी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान आरामबम टॉमटॉम (29), निवासी हेइबोंगपोकपी मयाई लेइकाई, लामसांग, इंफाल पश्चिम और हेइसनाम थॉमस, निवासी मयांग इंफाल कोकचाई के रूप में की गयी है। इनके पास से एक इंसास एलएमजी, तीन मैगज़ीन और 14 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए।

 

इसी दिन मणिपुर पुलिस ने सिंगंगाट पुलिस थाना क्षेत्र, चुराचांदपुर ज़िले में राष्ट्रीय राजमार्ग-102Bबी के किनारे सिंगंगाट से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक म्यांमार का नागरिक भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खुप्सियानखाई वुअलनाम (31), निवासी फाइमुल गांव, म्यांमार और दौखानलाल थांगसिंग (34), निवासी सुआंगदाई गांव, चुराचांदपुर जिले के रूप में की गयी है। इनके पास से एक केनबो बाइक और 55 साबुनदानी ज़ब्त किया गया, जिनमें कथित तौर पर ब्राउन शुगर भरी थी, जिसका वज़न लगभग 2.127 किलोग्राम था।

 

मणिपुर पुलिस ने 20 मई को ही इंफाल पूर्व ज़िले के इरिलबुंग पुलिस थाना चेक गेट पर तलाशी और जामच अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान याम्बेम सुधीर सिंह उर्फ सदानंद (20), निवासी लौरेम्बम मामंग लेइकाई, थौबल ज़िला और थोंगम् बिशाल सिंह उर्फ अमुजाओ (26), निवासी ताओबुंगखोख मखा लेइकाई, ताओबुंगखोख, इम्फाल पश्चिम जिला के रूप में हुई है। इनके कब्ज़े से लगभग 3.3 किलोग्राम कच्चा गांजा (संदिग्ध), एक होंडा एक्टिवा (एमएन-06एसएच-7426), एक स्टुनेर एमसी (एमएन-01वाई-6799) और दो मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है।

 

इसी दिन सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिलांतर्गत मोरेह थाना क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 72 और 73 के सामान्य क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाते हुए एक एसएलआर राइफ़ल, एक 9 एमएम की पिस्तौल (मैगज़ीन सहित), चार रेडियो सेट, एक रेडियो सेट चार्जर और चार आईईडी (जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया) बरामद किया गया।

 

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीते 19 मई को, सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (वीसी) गुट के एक सक्रिय सदस्य भर्तीकर्ता को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान लैशराम सुरजीत मेइतेई उर्फ नानाओ (29) है, जो मूल रूप से मोइरांग खुनौ माखा लेइकाई, बिष्णुपुर ज़िले का रहने वाला है और वर्तमान में माताई मयाई लेइकाई, इंफाल पूर्व ज़िले में रह रहा था। इसे इंफाल पूर्व ज़िले के हिंगांग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंत्रीपुखरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक मोबाइल फ़ोन ज़ब्त किया गया।

 

वहीं यौन उत्पीड़न से संबंधित एक प्राथमिकी के मामले की जांच के बाद जो पूर्व इंफाल जिले के महिला थाने में दर्ज किया गया था, आरोपित सदाफ़ (26) को 19 मई को चेकॉन ऑटो पार्किंग क्षेत्र, इम्फाल पूर्व जिले से गिरफ़्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com