सुदर्शन और गिल के बीच ऑरेंज कैप की जंग तेज, पर्पल कैप में भुवनेश्वर-रबाडा संयुक्त रूप से शीर्ष पर

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस और रोमांचक हो गई है। बल्लेबाजी में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल शीर्ष पर छाए हुए हैं, जबकि गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है।

 

ऑरेंज कैप की दौड़ में साई सुदर्शन नंबर-1

 

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई के खिलाफ 37 गेंदों पर 64 रन की पारी खेलकर पहले ऑरेंज कैप अपने नाम की। मुकाबले से पहले उनके 552 रन थे, जबकि उनके ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन 554 रन के साथ उनसे आगे थे।

 

हालांकि, साई सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेलते हुए फिर से ऑरेंज कैप हासिल कर ली। अब उनके नाम 638 रन हो गए हैं, जबकि शुभमन गिल 616 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

 

ऑरेंज कैप तालिका में तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 579 रन बनाए हैं। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श 563 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 555 रन के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं।

 

विराट कोहली भी इस रेस में बने हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज 542 रन के साथ छठे स्थान पर हैं।

 

पर्पल कैप में भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा बराबरी पर

 

गेंदबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से पर्पल कैप की रेस में आगे चल रहे थे, लेकिन गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने चेन्नई के खिलाफ 3 विकेट लेकर उनकी बराबरी कर ली।

 

अब दोनों गेंदबाजों के नाम 24-24 विकेट हैं। हालांकि, बेहतर इकॉनमी रेट (7.70) होने के कारण पर्पल कैप अभी भी भुवनेश्वर कुमार के पास है, जबकि रबाडा की इकॉनमी 9.18 है।

 

चेन्नई के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। इसके साथ ही उनके इस सीजन में 17 विकेट हो गए हैं और वह सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज ने साई सुदर्शन का विकेट लेकर सीजन में अपने विकेटों की संख्या 21 तक पहुंचाई और वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने भी 3 विकेट लेकर कुल 19 विकेट पूरे कर लिए और चौथे स्थान पर पहुंच गए।

 

राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर और कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्तिक त्यागी 18-18 विकेट के साथ उनके पीछे बने हुए हैं।

 

—————

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com