आईपीएल 2026 : ऑरेंज कैप रेस में क्लासेन तीसरे स्थान पर, ईशान किशन टॉप-5 में पहुंचे

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लीग चरण के अंतिम दौर में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस बेहद रोमांचक हो गई है। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले के बाद दोनों सूचियों में कई अहम बदलाव देखने को मिले।

 

ऑरेंज कैप की दौड़ में क्लासेन की बड़ी छलांग

 

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 638 रनों के साथ अब भी ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर बने हुए हैं। उनके साथी और कप्तान शुभमन गिल 616 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

 

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 24 गेंदों में 51 रनों की तेज पारी खेलकर तीसरे स्थान पर छलांग लगा दी है। क्लासेन के अब 14 पारियों में 606 रन हो गए हैं।

 

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 579 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, एसआरएच के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ 46 गेंदों में 79 रन बनाकर टॉप-5 में जगह बना ली है। किशन के अब 569 रन हो गए हैं।

 

पर्पल कैप में भुवनेश्वर और रबाडा बराबरी पर

 

पर्पल कैप की दौड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा संयुक्त रूप से 24-24 विकेट लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं।

 

हालांकि, बेहतर इकॉनमी रेट (8.07) होने के कारण पर्पल कैप फिलहाल भुवनेश्वर कुमार के पास ही बनी हुई है, जबकि रबाडा की इकॉनमी 9.18 है।

 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 21 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान 19 विकेट लेकर चौथे नंबर पर मौजूद हैं।

 

सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा ने आरसीबी के खिलाफ 2 विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या 19 तक पहुंचा दी, लेकिन उनकी इकॉनमी 9.27 होने के कारण वह पांचवें स्थान पर हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com