नई दिल्ली : राजधानी के जामिया नगर में दलित महिला के कथित अपहरण, गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है।
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने सात दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और कई लोगों ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। महिला आयोग ने एफआईआर, आरोपितों की गिरफ्तारी, मेडिकल और फॉरेंसिक जांच, मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने और पीड़िता की सुरक्षा व पुनर्वास से जुड़े कदमों की जानकारी मांगी है।
आयोग की अध्यक्ष ने एक्स पर जारी अपने बयान में कहा मिल महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा, जातिगत उत्पीड़न और जबरन धार्मिक दबाव जैसे मामलों में कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
आयोग ने एफआईआर दर्ज होने, भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट के तहत लगाए गए प्रावधानों, सभी आरोपितों की गिरफ्तारी, मेडिकल और फॉरेंसिक जांच, मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज कराने तथा उसकी सुरक्षा, गोपनीयता, काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्टमांगी है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal